फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jackal bites school children

सियार ने स्कूली बच्चों को काटा, लोगों ने मार डाला

Thu, 08 Oct 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोमपुर मनकंठ में बुधवार बाद दोपहर एक सियार ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। देर शाम आजिज ग्रामीणों ने सियार को घेर कर मार डाला। घायलों का स्थानीय सीएचसी व निजी चिकित्सकों से इलाज कराया गया।

विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव सोमपुर मनकंठ में स्थित श्री विंदेश्वरी प्रसाद जूनियर हाई स्कूल में बुधवार दोपहर बाद एक सियार पहुंच गया। जब तक लोग कुछ समझते सियार कई छात्रों को काटकर भाग निकला। उसके बाद सियार पूरे शिव गुलाम गांव में घुस गया।
विज्ञापन


 सियार ने गांव की ननका देवी, मझिला को काटकर घायल कर दिया। सियार ने कई मवेशियों को काट लिया। यहां जब ग्रामीणों ने उसे दौड़ाया तो वह राम आनंद के घर में घुस गया। ग्रामीणों ने उसे राम आनंद के घर के एक कमरे में बंद कर दिया। आजिज ग्रामीणों ने उसे घेर कर मार दिया और राहत की सांस ली। सियार के काटने से घायल लोगों को ग्रामीण व परिवारीजन सीएचसी व निजी चिकित्सकों के यहां ले गए, जहां सभी का इलाज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed