फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ilegal Diesel Factories nabbed.

अवैध डीजल फैक्ट्रियों पर छापा

Mon, 19 Oct 2015 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 19 Oct 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन

पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापा मारकर अवैध केरोसिन और डीजल बनाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। टीम ने छापेमारी में नकली डीजल बनाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी भाग निकला। छापे में सात ड्रम मिलावटी डीजल व केमिकल के साथ उपकरण बरामद हुए हैं। पूर्ति विभाग की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर, डीएसओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर से सटे गोराबारिक इलाके में अवैध डीजल फैक्ट्री पर छापा मारा। छापेमारी में चार ड्रम मिलावटी डीजल बरामद किया गया। 100 लीटर केमिकल, 25 लीटर केरोसिन व उपकरण भी बरामद किया गया है। हालांकि छापे से पहले फैक्ट्री में काम करने वाले फरार हो गए। बरामद केमिकल और मिलावटी तेल के नमूने को जांच के लिए एकत्र किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मिट्टी के तेल में केमिकल मिलाकर मिलावटी डीजल का निर्माण किया जाता था। जिस परिसर में दबिश डाली गई, वह बंधुआकलां निवासी संगमलाल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


 टीम के मुताबिक वही इस गोरखधंधे का मुख्य आरोपी है। मौके से पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। टीम ने गोदाम के पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज किए हैं। यहां के बाद बंधुआकलां में भी छापा मारा गया लेकिन संगमलाल वहां भी नहीं मिला। छापेमारी में सीओ नगर नवीन सिंह, कोतवाल वीपी सिंह, व पूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल रहे। उधर, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे पर भी एसडीएम लंभुआ के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश दी। जहां से उमाशंकर पाल, निवासी रहतीपुर लंभुआ, प्रदीप कुमार पाल निवासी पाकड़पुर थाना सूरापुर, राज तिलक निवासी अभियाकलां कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया गया। छापे में तीन ड्रम मिलावटी डीजल, आठ खाली ड्रम बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed