फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Husband and wife commit sucide

तंत्र-मंत्र के चक्कर में दंपती ने किया आत्मदाह

Sun, 19 Mar 2017 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 19 Mar 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife commit sucide
अंधविश्वास ने ले ली जान - फोटो : अमर उजाला

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शनिवार की रात तंत्र-मंत्र के चक्कर में पति-पत्नी ने जान गवां दी। पति-पत्नी ने पहले गला रेता और फिर शरीर पर केरोसिन डालकर खुदकुशी कर ली। कमरे से धुआं निकलता देख बाहर सो रहे परिवारीजन सन्न रह गए। ग्रामीण सीढ़ी लगाकर आंगन के रास्ते घर में घुसे तो दोनों का झुलसा हुआ शव अगल-बगल पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस को कमरे के भीतर से मृतका का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस इसे तंत्र-मंत्र का चक्कर मान रही है।  

विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी उमानाथ प्रजापति का बड़ा पुत्र धीरज (22) व पुत्रवधू किरन (20) छोटा पुत्र नीरज शनिवार की सुबह विजेथुआ महावीरन धाम दर्शन करने गए थे। तीनों विजेथुआ धाम से पूजा-अर्चना कर वापस लौट रहे थे।। तभी रास्ते में पांडेयबाबा बाजार के पास से नीरज अपनी बुआ के घर चला गया। शाम को धीरज व किरन घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद पूरे परिवार ने साथ खाना खाया। धीरज व किरन भीतर से किवाड़ बंद कर अपने कमरे में चले गए।
विज्ञापन


रात करीब 11.30 बजे बाहर सो रहे परिवारीजनों ने भीतर से चीखने की आवाज सुनी। परिवारीजनों ने घर में घुसने का प्रयास किया तो अंदर से दरवाजा बंद मिला जबकि भीतर से धुआं निकल रहा था। यह देख परिवारीजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण घर के पिछले हिस्से से सीढ़ी लगाकर किसी तरह आंगन में पहुंचे। भीतर से बंद दरवाजा खोला गया तो परिवारीजनों समेत बाहर मौजूद अन्य लोग भी घर में दाखिल हो गए। पूरा घर धुएं से भरा था। किरन के कमरे का नजारा देख ग्रामीण सन्न रह गए। धीरज व किरन का झुलसा हुआ शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरन का गला रेता गया था। वहीं, धीरज के गले पर भी जख्म थे। कमरे में पूजा-अर्चना की गई थी। सूचना पर रात में ही थानाध्यक्ष गोसाईगंज सुरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। शव के पास ही पुलिस को  किरन के हाथ का लिखा एक सुसाइड नोट व केरोसिन का डिब्बा भी मिला। सुसाइड नोट में किरन ने शिव को खुश करने के लिए अपनी बलि देने की बात कही है। लिखा था कि घर वालों का इससे कोई मतलब नहीं है। इस आधार पर पुलिस घटना को तंत्र-मंत्र से जोडक़र देख रही है। चर्चा है कि धीरज ने पहले किरन का गला रेता और फिर अपने व किरन के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर कर आग लगा ली होगी। रविवार की सुबह प्रकरण की जानकारी होने के बाद नायब तहसीलदार जयसिंहपुर शिवनरेश सिंह, सीओ जयसिंहपुर धर्मेंद्र सचान घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ जयसिंहपुर धर्मेंद्र सचान ने बताया कि मृतका के सुसाइड नोट के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला अंध विश्वास से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतका की मां संगीता देवी ने थाने पर दामाद व बेटी के खुदकुशी करने की तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed