फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Friendship via dating app proves costly; youth kidnapped and robbed.

Lucknow News: डेटिंग एप पर दोस्ती पड़ी भारी, युवक को अगवा कर लूटपाट

Thu, 08 Oct 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Friendship via dating app proves costly; youth kidnapped and robbed.
डेटिंग एप पर दोस्ती पड़ी भारी, युवक को अगवा कर लूटपाट
लखनऊ। डालीगंज के अंबेडकरनगर निवासी प्राइवेट कंपनी कर्मी शशांत कुमार को डेटिंग एप पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। कई दिन चैटिंग के बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए चंदन अस्पताल के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही तीन साथियों के साथ कार से उसे अगवा कर लिया। आरोपी उसे करीब 5.5 किलोमीटर दूर बीबीडी इलाके के टेराखास इलाके में ले गए। चलती कार में मारपीट कर खाते से 18,800 रुपये ट्रांसफर कराने के साथ 1,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। गश्त कर रही पुलिस के पहुंचने पर तीन आरोपी भाग निकले जबकि एक युवक को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस ने एक किशोर को भी पकड़ा है। दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक शशांत ने ग्राइंडर एप पर प्रोफाइल बनाई थी। एप पर एक युवक से दोस्ती के बाद चैटिंग होने लगी। मंगलवार को आरोपी युवक ने शशांत को चंदन अस्पताल के पास मिलने बुलाया। कुछ देर बातचीत के बाद उसके तीन साथी कार से पहुंचे और शशांत को जबरन कार में बैठाकर ले गए। आरोपी उसे टेराखास ले गए और चलती कार में मारपीट कर लूटपाट की। एक युवक और किशोर को पकड़ा, दो की तलाश
विज्ञापन

पीड़ित का शोर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन आरोपी भाग गए। पुलिस ने इंदिरानगर निवासी साहिल को पकड़ लिया। शशांत की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल 17 वर्षीय किशोर को भी पकड़ लिया गया। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राइंडर एप
ग्राइंडर एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए सोशल नेटवर्किंग और डेटिंग एप है। इससे आसपास के लोगों से मिलने और बातचीत करने की सुविधा मिलती है। इसका इस्तेमाल खासकर समलैंगिक और ट्रांसजेंडर लोग करते हैं। एप का इस्तेमाल मुफ्त में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed