फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 lakh frozen out of the 34 lakh swindled from an elderly person.

Lucknow News: डिजिटल अरेस्ट... बुजुर्ग से ठगे गए 34 लाख में से 11 लाख कराए फ्रीज

Thu, 08 Oct 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
11 lakh frozen out of the 34 lakh swindled from an elderly person.
डिजिटल अरेस्ट... बुजुर्ग से ठगे गए 34 लाख में से 11 लाख कराए फ्रीज
लखनऊ। मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी पुरातत्व विभाग से सेवानिवृत्त असिस्टेंट कंजरवेटर केशव मुरारी से डिजिटल अरेस्ट कर ठगे गए 34 लाख रुपये में से साइबर क्राइम पुलिस ने 11 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस को यह सफलता ठगी के 24 घंटे के भीतर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत मिलने से मिली।
विज्ञापन


ठगों ने केशव मुरारी को 11 सितंबर से दो अक्तूबर तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। उन्हें आतंकी गतिविधियों में फंडिंग करने का आरोपी बताकर 34 लाख रुपये वसूल लिए गए थे। मामले में पीड़ित ने पांच अक्तूबर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि पीड़ित के बचे 23 लाख रुपये फ्रीज कराने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, बुजुर्ग को ठगने में इस्तेमाल किए गए नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed