फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dispute over drain cleaning; fierce clash with sticks between two groups leaves five injured.

Moradabad News: नाला सफाई पर विवाद, दो गुटों में जमकर चले डंडे, पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dispute over drain cleaning; fierce clash with sticks between two groups leaves five injured.
ठाकुरद्वारा। नाले की सफाई को लेकर बुधवार को गोपीवाला में दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इनकी चपेट में आकर महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह एक ग्रामीण ने नाले से पानी न बह पाने के कारण सफाई शुरू की। इस बीच पड़ोसी ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पहले दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों के परिवार के लोग भी वहां जुट गए। महिलाएं भी घरों से निकल आईं। देखते-देखते दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। डंडे चलाने और अपनों को बचाने में महिलाएं भी सक्रिय रहीं। दोनों गुटों के बीच आधे घंटे तक एक-दूसरे पर हमले का दौर चला।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने समझाकर दोनों पक्षों को एक-दूसरे से दूर किया। इस झगड़े में दोनों गुटों के पांच लोग घायल हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। दोनों पक्षों ने ठाकुरद्वारा कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल विक्रेता के सिपाही से भिड़ने के अगले दिन पुलिस ने रोड से हटवाए ठेले
- फल बेचने के लिए तेज आवाज में स्पीकर बजाने से सिपाही ने रोका था
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। फल बेचने के लिए तेज आवाज में स्पीकर का इस्तेमाल रोकने पर ठेले वाले के उग्र होने को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने सेंट्रल बैंक रोड के दोनों ओर लगने वाले ठेलों को हटवा दिया। पुलिस का कहना है कि जाम और शोर की समस्या दूर करने के लिए इस तरह की सख्ती जारी रहेगी।
मंगलवार को इसी स्थान पर लगे ठेलों में से एक पर तेज आवाज में स्पीकर का इस्तेमाल कर फल विक्रेता द्वारा ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा था। तेज आवाज का स्पीकर बंद कराने पर फल विक्रेता सिपाही से भिड़ गया था। दोनों के बीच काफी देर नोकझोंक हुई थी।
बुधवार को सख्त रुख में आई पुलिस ने सेंट्रल बैंक रोड पर खड़े ठेलों को हटवा दिया। इस कार्रवाई से प्रभावित कुछ फल विक्रेताओं ने अपने ठेले थोड़ा आगे खड़े कर लिए तो कुछ ने सेल्फी प्वाइंट पार्क को नया ठिकाना बना लिया।
कोतवाल मनोज परमार का कहना है कि सेंट्रल बैंक रोड पर जाम लगने की शिकायतें मिल रही थीं, इसलिए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कोतवाली तिराहा से सीओ ऑफिस कार्यालय रोड तक अवैध पार्किंग से लगने वाले जाम के बारे में कहा कि इस मामले में पालिका कार्रवाई करेगी तो पुलिस उसमें पूरा सहयोग करेगी।

ठाकुरद्वारा के गांवों में बारिश के साथ पड़े ओले
ठकुरद्वारा। बुधवार शाम करीब छह बजे ठाकुरद्वारा व आसपास अचानक मौसम का रुख बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश की बौछार शुरू हो गई। इस बीच कुछ गांवों में ओले भी पड़े।
बारिश थमने के बाद भी हवा की रफ्तार तेज रही। इससे रात में नवंबर जैसी ठंड का अहसास हुआ। दूसरी ओर मौसम के इस रुख ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान दिनेश कुमार और विपिन कुमार ने बताया कि बारिश और हवा से खेत में खड़ी बासमती धान की फसल गिर गई है। इन हालात से क्षेत्र में धान का उत्पादन प्रभावित होने के आसार बढ़ गए हैं।
सितंबर के अंतिम सप्ताह में लगातार तीन दिन बारिश होने के कारण पहले से ही किसान प्रभावित हैं। उस समय हुए फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग लगातार उठ रही है।
00
किशोरी के अपहरण से तनाव देख गांव पहुंची पुलिस

ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा ले जाने के एक सप्ताह पुराने मामले में दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच तनाव हो गया। इस पर कोतवाल ने गांव पहुंचकर किशोरी के परिजनों से बात की। उन्हें जल्द बेटी का पता लगा लेने का भरोसा दिलाया। कोतवाली में यह मामला किशोरी के अपहरण के तौर पर दर्ज है।
मंगलवार को किशोरी की बहनों ने अपनी सुरक्षा को भी खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर अपनी मांगें दोहराईं। उधर, दूसरा पक्ष भी खुद को असुरक्षित बता रहा है। इस पर कोतवाल ने गांव जाकर दोनों पक्षों से बात की। आरोपी और किशोरी के करीबियों की कॉल डिटेल की मदद से जल्द दोनों का पता लगा लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव में शांति कायम होने की बात कही है।


गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए चार अभियुक्त
ठाकुरद्वारा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमों में गैर हाजिर चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए। कोतवाल ने बताया कि थाना भोजपुर के पीपलसाना निवासी फुरकान और अब्दुल रऊफ, उत्तराखंड के काशीपुर के बांसखेड़ा निवासी दिनेश कुमार और जमना देवी के खिलाफ कोर्ट में अलग-अलग मामले विचाराधीन हैं। इनके मुकदमों की तारीख पर कोर्ट में हाजिर न होने पर वारंट जारी हुए थे। इसी क्रम में चारों को गिरफ्तार कर संबंधित कोर्ट में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed