फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   History sheeter shifted to Jaunpur jail

जौनपुर जेल शिफ्ट हुआ शातिर अपराधी

Wed, 02 Sep 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर Updated Wed, 02 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बीमारी को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हिस्ट्रीशीटर अपराधी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे जौनपुर जिला कारागार शिफ्ट कर दिया गया है। जिला अस्पताल से वह जिले में आपराधिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग करता था। उसके जिला अस्पताल में भर्ती होने के दौरान कई बार वहां से बदमाश भी पकड़ गए थे।

विज्ञापन


 बीते दिनों जिला जेल में निरुद्ध अपराधी जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उस पर आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने के आरोप लगे थे। कई बार पुलिस ने छापा मारकर जिला अस्पताल से कुछ बदमाशों को पकड़ा भी था। बताया जाता है कि उसके पास अत्याधुनिक असलहे भी थे। इन दिनों पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उसे मंगलवार देर रात जौनपुर जिला कारागार शिफ्ट कर दिया गया। एएसपी प्रद्युम्न सिंह ने उसके जिला जेल शिफ्ट किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


छावनी में तब्दील रहा जिला अस्पताल
सुल्तानपुर। मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे जिला अस्पताल परिसर छावनी में तब्दील रहा। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को देख मरीज व उनके तीमारदार भी हैरान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed