{"_id":"58ea661c4f1c1b081a5b7ad0","slug":"girl-child-burnt-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में फंसकर जिंदा जल गई मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में फंसकर जिंदा जल गई मासूम
Amarujala Bureau
Updated Sun, 09 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
आठ लाख का नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
हलियापुर थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा मजरे डोभियारा गांव में रविवार की सुबह आग ने भारी तबाही मचाई। अज्ञात कारणों से लगी आग में फंसकर जहां एक बच्ची की मौत हो गई वहीं 10 मवेशियों ने भी झुलसकर दम तोड़ दिया। आग से 13 मकान राख हो गए हैं। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग से करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। हलियापुर थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा मजरे डोभियारा गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे करिया कोरी के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करिया के पड़ोसी राजेंद्र, सियाराम, तेजई, सुखलाल, माताफेर, सुरेश, कलपू, जियावन, अवसाने, रामप्रकाश, कृपाल व गुलाम के मकानों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग से गांव में हड़कंप मच गया। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड लाला का पुरवा गांव तक नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद जब तक आग को काबू किया, राम प्रकाश की पुत्री खुशबू(8) की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। राम प्रकाश की पशुशाला में बंधे चार सुअर, राजेंद्र की छह बकरियों ने भी झुलसकर दम तोड़ दिया था। आग से 13 मकान जलकर राख हो चुके थे। अग्निशमन के न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष रहा। क्षेत्रीय लेखपाल शिवकुमार शुक्ल मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। आग से करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन