फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gangrape accused Gayatri did not found, worker reached office

गैंगरेप के आरोपी गायत्री नदारद, कार्यकर्ता डटे

Fri, 03 Mar 2017 10:34 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 03 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Gangrape accused Gayatri did not found, worker reached office
गैंगरेप व पॉक्सो के गंभीर आरोपों से घिरे सूबे के परिवहन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के आवास व कार्यालय पर चुनाव के बाद से पसरा सन्नाटा चौथे दिन टूटा। शुक्रवार को न सिर्फ मंत्री का कार्यालय खुला बल्कि कार्यालय प्रभारी की मौजूदगी में समर्थकों ने मतगणना तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


हालांकि, यह संख्या पहले के दिनों की तरह नहीं थी। जो सीमित लोग मौजूद थे, वे भी आने-जाने वाले पर निगाह रख रहे थे। मंत्री के ठिकाने के संबंध में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर परिवहन मंत्री समेत सात लोगों के खिलाफ लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के ठीक पहले दर्ज प्राथमिकी के मामले में उनकी गिरफ्तारी की अटकलें तेज हुईं तो 27 फरवरी को मतदान के तत्काल बाद मंत्री व उनके साथ नामजद अन्य आरोपी अचानक गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के गायब होने व पुलिस की दबिश के डर से उनके कार्यालय व आवास पर सन्नाटा पसर गया। तीन दिनों तक मंत्री के आवास और कार्यालय पर पसरा सन्नाटा चौथे दिन टूटा। शुक्रवार को कार्यालय पर न सिर्फ प्रभारी विजयपाल उपाध्याय मौजूद रहे बल्कि कुछ कार्यकर्ता भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed