फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gangrape accused arrested

सगी बहनों के साथ गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन

सगी बहनों का अपहरण के बाद किए गए गैंगरेप के मामले में एसपी की सख्ती के बाद आखिरकार पुलिस नींद से जाग गई। एसपी की सख्ती पर पुलिस ने घटना में शामिल एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद कर लिया है। नामजद दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन



चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटियों के साथ तूफानी सिंह, रीतेश सिंह व तीन अन्य युवकों ने 24 जुलाई 2015 को दरिंदगी की थी। चांदा कोतवाली पुलिस ने घटना का मुकदमा नहीं दर्ज किया तब पीड़ित पिता ने कोर्ट का सहारा लिया था। कोर्ट के आदेश पर बीते पांच नवंबर को आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में सुलह-समझौते के लिए आरोपियों ने पिता को धमकी दी तो अपनी दोनों बेटियों के साथ उसने गांव ही छोड़ दिया। ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी विनय यादव ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीओ लंभुआ मुकेश कुमार मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी थी। सीओ के नेतृत्व में रविवार को पुलिस ने गैंगरेप के नामजद आरोपी तूफानी सिंह को गिरफ्तार कर अपहरण में प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया। सूत्रों के मुताबिक अगले 24 घंटे में घटना में शामिल दूसरा आरोपी रीतेश सिंह भी पुलिस की हिरासत में होगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed