फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four jof interregional gang nabbed

असलहा तस्कर गिरोह के सरगना समेत चार गिरफ्तार

Tue, 24 May 2016 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 24 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Four jof interregional gang nabbed
गन फैक्ट्री भी पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ के रडार पर अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह की लोकेशन मिलते ही स्वॉट टीम व पुलिस ने छापा मारकर शहर के पर्यावरण पार्क के पास से असलहा तस्कर के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में पिस्टल, तमंचा, देसी बम और कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्कर एक दशक में करीब तीन हजार असलहों की खेप बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पहुंचा चुके हैं।

विज्ञापन



बिहार से चलकर उत्तर प्रदेश में पहुंचने वाले असलहों की खेप पर एसटीएफ लखनऊ की नजर थी। एसटीएफ के रडार पर पूर्वांचल के कई माफिया के नंबर ट्रेस हो रहे थे। इसी कड़ी में सोमवार को एसटीएफ लखनऊ के उपनिरीक्षक बिजेंद्र शर्मा व उपनिरीक्षक दीपक सिंह ने पुलिस अधीक्षक पवन कुमार को सूचना दी की गिरोह का मुख्य सरगना जिले में मौजूद है।
विज्ञापन


एसपी पवन कुमार ने तत्काल स्वॉट टीम प्रभारी अजय प्रताप यादव, पवनेश यादव के साथ ही कोतवाली नगर पुलिस टीम का गठन कर दिया। सर्विलांस के माध्यम से शहर के पर्यावरण पार्क के पास स्वॉट टीम व कोतवाली नगर की पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान टीम को आठ तमंचा 315 बोर, दो पिस्टल 32 बोर, पांच जिंदा देसी बम और कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से नौ हजार एक सौ 40 रुपये भी तलाशी में मिला। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उपाध्याय, मोहम्मद अयूब, आनंद मोदनवाल (सभी सुल्तानपुर के)व राजेश जायसवाल निवासी प्रतापगढ़ के रूप में की गई। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed