{"_id":"59455c354f1c1bec2e8b47a5","slug":"four-arrested-with-19-kg-of-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
19 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 19 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।
बल्दीराय थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह को शनिवार सुबह सूचना मिली कि क्षेत्र के लकेहटा पुलिया के पास चार युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे हैं। एसओ ने पुलिस टीम के साथ लकेहटा पुलिया के पास छापा मार दिया।
पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 19 किलोग्राम गांजा बरामद कर लिया। तस्करों के पास से 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किया गया है। सीओ बल्दीराय तौकीर अहमद ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी गुप्तारगंज, मूसा निवासी नंदोली, शिवपूजन और कपूर चंद निवासी गोमतीनगर करौंदिया कोतवाली नगर के रूप में की गई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।