{"_id":"6ac79b490470ac153b00aefa","slug":"fdgfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108516-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन चोरी की बाइक समेत दो भाई गिरफ्तार, लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन चोरी की बाइक समेत दो भाई गिरफ्तार, लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद
विज्ञापन
फोटो-- -
- सूरजपुर पुलिस ने मुबारकपुर कट की सर्विस रोड से दबोचा, दोनों पर चोरी के मुकदमे दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की तीन बाइक, दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। आरोपी मिलकर चोरी की वारदात करते थे।
कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से मुबारकपुर कट की सर्विस रोड से सुमित (19) और जितेंद्र (26) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वर्तमान में सूरजपुर कस्बे में रह रहे थे। मूलरूप से जालौन के के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से तीन चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। इसके अलावा दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू भी मिले हैं। स्प्लेंडर प्लस बाइक के संबंध में सूरजपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दोनों भाई हैं और मिलकर चोरी करते हैं। आरोपियों के मुताबिक 22 सितंबर को दुर्गा गोलचक्कर के पास एक रैपिडो चालक की बाइक से मोबाइल फोन चोरी किया था। इसके बाद बाइक कूरियर एप के माध्यम से ऑर्डर डिलीवरी करने के लिए दिल्ली से दो लैपटॉप चोरी किए।