फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Flirting opposition student stabbed

छेड़खानी के विरोध पर छात्रा को चाकू मारा

Wed, 07 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Flirting opposition student stabbed
सेमरी बाजार क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज से बुधवार की दोपहर घर जा रही दो छात्राओं के साथ शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर शोहदों ने एक छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राएं बुधवार की दोपहर कॉलेज से छुट्टी होने के बाद पैदल ही घर जा रही थीं। रास्ते में शैलेंद्र व गुड्डू ने सुनसान स्थान पर छात्राओं का रास्ता रोक लिया। दोनों युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्राओं ने इसका विरोध किया तो शैलेंद्र ने एक छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


चाकू छात्रा के हाथ में लगा, जिससे वह घायल हो गई। अपनी सहपाठी के हाथ से खून बहता देख दूसरी छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर दोनों युवक भाग निकले। इस बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली जयसिंहपुर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेराह छात्रा के साथ हुई घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed