फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Firing in Odra Village, force deployed

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा ओदरा गांव

Sun, 25 Sep 2016 10:31 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 25 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Firing in Odra Village, force deployed
गांववालों में दहशत - फोटो : अमर उजाला

ओदरा गांव में रविवार की सुबह भूमि को समतल करते समय दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने उग्र रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों की ओर से की गई फायरिंग में एक गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला समेत दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। गया है। 

विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ओदरा गांव निवासी इसरार अहमद (60) की साढ़े सात बीघा जमीन है। जमीन के एक तिहाई हिस्से पर निषाद समुदाय के लोग कई वर्षो से घर बनाकर रहते हैं। इसरार अहमद के अनुसार उनके पुरखों ने निषादों को कुछ जमीन रहने के लिए दिया था। धीरे-धीरे निषाद समुदाय के लोगों ने अधिकांश जमीन पर कब्जा कर लिया। रविवार की सुबह इसरार अहमद परिवार के सदस्यों के साथ जमीन पर ट्रैक्टर लगाकर समतलीकरणकरा रहे थे।
विज्ञापन


तभी निषाद समुदाय के लोग वहां पहुंच गए और समतलीकरण से इसरार अहमद को मना किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में एक पक्ष से इसरार अहमद और उनके भतीजे इरफान (26) और दूसरे पक्ष से गर्भवती कमला देवी (32) को गोली लग गई। फायरिंग के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ लंभुआ मुकेश मिश्र, एसओ कोतवाली देहात सुरेश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। ओदरा गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed