फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fire in Amethi jungle

आग से जला 15 हेक्टेयर जंगल 

Sun, 02 Apr 2017 10:15 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 02 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fire in Amethi jungle
लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला

मुसाफिरखाना क्षेत्र के मठा भुसुंडा गांव स्थित जंगल में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग 15 हेक्टेयर में फैल गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे मठा भुसुंडा गांव के जंगल से धुआं दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक फायर कर्मी जंगल पहुंचे जंगल के अधिकतर हिस्से को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था।

विज्ञापन


फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जंगल में आग की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन दारोगा नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग से जंगल का लगभग 15 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। कोतवाली  देहात के बेलासदा गाव में रविवार की दोपहर अरविंद पांडेय के खेत से गुजरी लाइन के तार आपस में टकरा गए।
विज्ञापन


इससे निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। आग से अरविंद, राममिलन पांडेय, गुरूदीन पांडेय, दीपू पांडेय की चार बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से करीब 50 हजार रुपये की फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed