{"_id":"590371944f1c1b9226c0ca28","slug":"fire-due-to-short-circut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, चार मकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, चार मकान राख
Amarujala Bureau
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
लोग खुले आसमान तले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव निवासी श्यामलाल के कच्चे मकान के ऊपर से गुजरे तारों में शुक्रवार की दोपहर अचानक शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी छप्पर पर गिरने से श्यामलाल का मकान जलने लगा। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
आग ने श्यामलाल के पड़ोस के रमेश के कच्चे मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोहरामऊ गांव की बस्ती में लगी आग से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। आग ने महेश व विजय के कच्चे मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। चारों मकान आग की लपटों के बीच जलने लगे। इस दौरान घरों में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड काफी विलंब से पहुंची। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। घटना में करीब दो लाख रूपये की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड के विलंब से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में रोष रहा। उधर मोतिगरपुरके श्रीरामपुर लमौली गांव निवासी रामकीरत यादव के कच्चे मकान में शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह से आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
घटना में करीब 50 हजार रूपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मोतिगरपुर थाने के ही अहिरौली गांव निवासी रज्जब अली के कच्चे मकान के बगल स्थित छप्पर में बिजली के तार की शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया नगया।