फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ex MP house and hostel put on fire.

पूर्व सांसद के घर व हास्टल में लगाई आग

Mon, 14 Dec 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

पांचोपीरन कस्बा सोमवार को दहशत, आगजनी और अफरातफरी का गवाह बना। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अचानक कस्बे में भगदड़ मच गई। बुजुर्ग की हत्या से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और पूर्व सांसद ताहिर खां के घर व निकट एक हॉस्टल में आग लगा दी। हालांकि देर शाम पुलिस ने पूर्व सांसद के पिता और भाई को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल बंदूक बरामद कर ली है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है हालांकि तनाव कायम है।

विज्ञापन


 सोमवार को अपराह्न हाजी मैनुद्दीन पूर्व सांसद के घर के सामने स्थित इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे के किनारे 12 रवी-उल-अव्वल का झंडा लगा रहे थे तभी पूर्व सांसद के पिता इरफान गनी खां वहां पहुंच गए। इरफान गनी ने हाजी को झंडा लगाने से मना किया। हाजी के विरोध करने पर पूर्व सांसद के पिता से उनकी तकरार शुरू हो गई। इस दौरान पूर्व सांसद के भाई सलमान गनी, फुरकान गनी, सोनू उर्फ रिजवान गनी व दो अन्य लोग बंदूक, राइफल व तमंचा लेकर वहां पहुंच गए। पूर्व सांसद के पिता इरफान गनी के ललकारने पर पूर्व सांसद के भाइयों ने मैनुद्दीन पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ फायरिंग में हाजी मैनुद्दीन के सीने व पेट में गोली लग गई और वे गिर पड़े जबकि रास्ते से गुजर रहे एक टेंपो सवार हाजी इफ्तिखार (66) निवासी भुलकी थाना कोतवाली देहात की आंख में छर्रे लग गए। ताबड़तोड़ फायरिंग से पांचोपीरन कस्बे में भगद़ड मच गई। गंभीर रूप से घायल हाजी मैनूद्दीन और हाजी इफ्तिखार को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हाजी मैनुद्दीन को मृत घोषित कर दिया जबकि हाजी इफ्तिखार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, हाजी मैनुद्दीन की मौत की सूचना जैसे ही पांचोपीरन में पहुंची, लोग भड़क उठे। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पूर्व सांसद का घर घेर कर तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों ने पूर्व सांसद के घर के बाहर ख़ड़ी कार, सफारी और स्कूटी को आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर बने पूर्व सांसद के कार्यालय को फूंक दिया। लोगों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। हुजूम ने पांचोपीरन गांव के बाहर बने पूर्व सांसद के हॉस्टल में भी आग लगा दी। आग से हॉस्टल में मौजूद छात्र जान बचाकर बाहर निकल गए। थोड़ी दूर पर स्थित गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं भी भयभीत होकर कमरों से बाहर आ गईं और रोने लगीं। काफी देर तक सड़क से लेकर पांचोपीरन गांव में अराजकता का माहौल रहा। सूचना पर डीएम एस राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार यादव रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी और कई थानों की पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंच गए।


 फायर विभाग के जवानों ने हॉस्टल, पूर्व सांसद के कार्यालय व वाहनों में लगी आग को बुझाया। पुलिस ने मृतक के बेटे तुफैल अहमद की तहरीर पर पूर्व सांसद के पिता इरफान गनी, पूर्व सांसद के भाई सलमान गनी, फुरकान गनी, सोनू उर्फ रिजवान गनी व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या में शामिल पूर्व सांसद के पिता इरफान गनी, पूर्व सांसद का भाई सोनू उर्फ रिजवान गनी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed