{"_id":"571a55964f1c1b4a2b8b4768","slug":"employee-stopped-supply-of-city","type":"story","status":"publish","title_hn":" साथी की पिटाई के विरोध में नौ उपकेंद्रों पर जड़ा ताला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी की पिटाई के विरोध में नौ उपकेंद्रों पर जड़ा ताला
Amarujala Bureau
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी को तरसे कई लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से नाराज कुछ उपभोक्ताओं ने गत दिवस पीठीपुर उपकेंद्र पर पहुंच कर न केवल तोड़फोड़ की थी बल्कि वहां मौजूद कर्मचारी की पिटाई भी कर दी थी। जेई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज विद्युत कर्मियों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे नौ उपकेंद्रों पर ताला लगाकर पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप कर दी। आपूर्ति ठप होने से करीब पांच लाख की आबादी सुबह आठ बजे से भीषण गर्मी में बिजली पानी को तरस गई। डीएम के आश्वासन के बाद पावर कॉर्पोरेशन कर्मी काम पर लौटे।
विज्ञापन
करीब नौ घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। रोस्टिंग अवधि को छोड़ दिया जाए तो शहर में करीब सात घंटे और ग्रामीण अंचल में साढ़े चार घंटे आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जरौटा निवासी अरविंद मिश्र बुधवार देर रात पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए थे। अरविंद ने विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे संविदा कर्मी रामचंद्र कनौजिया की पिटाई कर दी थी।
मामले की जानकारी मिलते ही विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई बीएन चौहान मौके पर पहुंचे और घायल संविदा कर्मी को साथ लेकर कोतवाली गए। कोतवाली पुलिस ने जेई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। करीब माह भर पहले इसी उपकेंद्र पर आपूर्ति नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने तोडफ़ोड़ की थी। मौजूद कर्मचारियों को पीटा था। उस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज किया था।
केस दर्ज करने केे बाद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज विद्युत कर्मियों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। विद्युत कर्मियों ने आठ बजे से विद्युत वितरण खंड द्वितीय से संचालित अमेठी, बेनीपुर, भादर, बड़गांव, पीठीपुर, एचएएल, भेटुआ, जायस और फुरसतगंज उपकेंद्रों से क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर उस पर ताला जड़ दिया। इसके चलते करीब पांच लाख की आबादी इस भीषण गर्मी में सुबह से ही बिजली पानी को तरस गई।