फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   E rickshaw pullers protest against company

ई-रिक्शा खींचने पहुंचे कंपनी के अफसर, चालकों ने दौड़ाया

Thu, 21 Jul 2016 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 21 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
E rickshaw pullers protest against company
कंपनी के खिलाफ नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अमेठी के दो दर्जन गरीबों को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों ई-रिक्शा लेना भारी पड़ गया है। फाइनेंसर कंपनी द्वारा वसूली जा रही अधिक किस्त की बात मंत्री व एसडीएम तक पहुंचने पर उन्हें सहूलियत मिलने के बजाय उनकी समस्या और बढ़ गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कंपनी के लोग संचालकों का ई-रिक्शा खींचने पहुंच गए। एक रिक्शा खींचने के दौरान विवाद बढ़ने पर चालकों के पहुंचने पर कंपनी कर्मियों को मौके से भागना पड़ा।  बृहस्पतिवार को सीईओ के पहुंचने के बजाय कंपनी के कर्मी संचालकों के घर उनका ई-रिक्शा खींचने पहुंच गए। कंपनी के स्थानीय शाखा के लोन ऑफिसर अन्य कर्मचारियों के साथ सूरज कुमार निवासी बरियापुर का ई-रिक्शा ककवा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक भवन से जबरन उठा लिया।
विज्ञापन


कंपनी कर्मियों का यह रवैया देख स्थानीय लोगों ने सीएचसी मोड़ के पास रिक्शा रोक लिया। ग्रामीणों का कंपनी कर्मियों से विवाद शुरू हो गया। इस बीच भीड़ जुटती देख कंपनी कर्मी भाग खड़े हुए। शहर स्थित गुडमंडी निवासी प्रदीप का आरोप है कि एसडीएम से शिकायत करने एवं मंत्री तक बात पहुंचने के बाद कंपनी के लोग धमकी दे रहे हैं। नेतागिरी न करने की नसीहत देते हुए समय से किस्त नहीं जमा करने पर ई-रिक्शा खींचने की धमकी दे रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed