{"_id":"572cd0e24f1c1b44265cd083","slug":"dig-backout-on-action-on-pro","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरओ पर कार्रवाई से पलटे डीआईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीआरओ पर कार्रवाई से पलटे डीआईजी
Amarujala Bureau
Updated Fri, 06 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
बोले, एसपी करेंगे जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण पर जिले में पहुंचे डीआईजी को ऑल इज वेल दिखा। एक दिन पूर्व उन्होंने सूचना जन प्रकोष्ठ की जांच के दौरान गैर हाजिर मिले पीआरओ को निलंबित करने का आदेश दिया था लेकिन दूसरे दिन कार्रवाई की बात से मुकर गए। बोले यदि कुछ खामी है तो एसपी जांच करेंगे।
विज्ञापन
क्राइम कंट्रोल के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं विवेचक नहीं।
डीआईजी फैजाबाद वीके गर्ग बृहस्पतिवार को जिले में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे थे। एसपी कार्यालय में जन सूचना प्रकोष्ठ की जांच के दौरान उन्हें कोई कार्यालय में नहीं मिला था। डीआईजी को बताया गया था कि एसपी के पीआरओ सत्येंद्र के पास इसका प्रभार है। डीआईजी ने पीआरओ को निलंबित करने का आदेश दिया था। यहीं नही विधि प्रकोष्ठ की जांच के दौरान गंदगी मिलने पर आरआई तेजराम अरुण को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को निरीक्षण के दूसरे दिन एसपी कार्यालय में डीआईजी ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने मीडिया को बताया कि जिले में ऑल इज वेल है। कहीं कुछ कमी है तो उसे एसपी को ठीक करने को कहा गया है। पीआरओ पर कार्रवाई को बाबत उन्होंने कहा कि यदि पीआरओ गलत है तो उसकी जांच एसपी करेंगे। डीआईजी से पूछा गया कि करीब छह माह पूर्व गोसाईगंज थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर डकैती पड़ी थी।
विज्ञापन
एक स्थान पर ननद-भाभी के साथ गैंगरेप हुआ था और वे खुद जांच करने पहुंचे थे। पीड़िता ने उन्हें आपबीती भी सुनाई थी। इसके जवाब में डीआईजी ने कहा कि वे विवेचक नहीं।