{"_id":"d173e8f592ea8f28e50bb89dcb86c951","slug":"dead-body-of-lady-found-on-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" उपासना एक्सप्रेस के इंजन में फंसा मिला युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपासना एक्सप्रेस के इंजन में फंसा मिला युवती का शव
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपासना एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से में एक युवती का क्षत-विक्षत शव फंसा देखा गया। ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह उपासना एक्सप्रेस लंभुआ स्टेशन से चली। इस दौरान ट्रेन के इंजन के आगे के शेड में फंसा हुआ एक महिला का शव ट्रेन के ड्राइवर ने देखा। ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल रुम को दी। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन पहुंची, जहां जीआरपी एसओ दिनेश कुमार ने इंजन के अगले शेड में फंसे शव को निकलवाया। मृतका की आयु 30 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
उसके सिर और अंग क्षत-विक्षत हो चुके थे। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद जीआरपी ने लंभुआ स्टेशन तक ट्रैक का निरीक्षण किया हालांकि कोई भी सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगता है कि महिला ट्रेन के आगे कूद गई होगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन