{"_id":"59ff41e44f1c1b79548bb3ba","slug":"crop-falls-prey-of-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, धान की फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, धान की फसल राख
Amarujala Bureau
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी फसल के हाईटेंशन लाइन में छू जाने से उसमें आग लग गई। समय रहते ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली से इंजन को अलग कर उसे बचा लिया। फसल में आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मोतिगरपुर के बागसराय गांव निवासी किसान मोतीलाल पुत्र मगन रविवार दोपहर खेत से धान की कटी फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर घर जा रहा था। राईबीगो गांव के पास ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से धान की फसल धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने ट्रॉली से अलग कर ट्रैक्टर को बचा लिया। ग्रामीणों ने निजी नलकूप चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन धान की फसल राख हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल पर बिजली का तार काफी नीचे है।
विज्ञापन