{"_id":"ffffd036a0878ffb1d05abf008c4bcb2","slug":"cousins-crushed-by-truck-both-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार चचेरे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार चचेरे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सहाबागंज के पास रविवार देर शाम बाइक सवार चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए मेमो नहीं भरा। सोमवार शाम एएसपी की निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
क्षेत्र में बघराजपुर निवासी काशी प्रसाद विश्वकर्मा का बेटा विनोद (35) अपने चचेरे भाई कल्लू (18) के साथ रविवार को निमंत्रण में गया था। देर शाम बाइक से घर लौटते समय कुड़वार क्षेत्र के सहाबागंज के पास दोनों भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दोनों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के 24 घंटे बाद कोतवाली नगर पुलिस ने शव का मेमो नहीं भरा।
विज्ञापन
इसकी वजह से पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। सोमवार देर शाम एएसपी प्रद्युम्न सिंह के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई। पुलिस की लापरवाही की वजह से पीड़ित परिवारीजनों को दो दिन परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन