फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cousins crushed by truck. Both died.

बाइक सवार चचेरे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 14 Dec 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सहाबागंज के पास रविवार देर शाम बाइक सवार चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए मेमो नहीं भरा। सोमवार शाम एएसपी की निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


क्षेत्र में बघराजपुर निवासी काशी प्रसाद विश्वकर्मा का बेटा विनोद (35) अपने चचेरे भाई कल्लू (18) के साथ रविवार को निमंत्रण में गया था। देर शाम बाइक से घर लौटते समय कुड़वार क्षेत्र के सहाबागंज के पास दोनों भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दोनों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया  जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के 24 घंटे बाद कोतवाली नगर पुलिस ने शव का मेमो नहीं भरा।
विज्ञापन


 इसकी वजह से पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। सोमवार देर शाम एएसपी प्रद्युम्न सिंह के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई। पुलिस की लापरवाही की वजह से पीड़ित परिवारीजनों को दो दिन परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed