{"_id":"5b7a13e3b7b1ac86a3d7185261fd485a","slug":"contractor-and-computer-operator-held-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा घोटाले में ठेकेदार व कंप्यूटर ऑपरेटर बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनरेगा घोटाले में ठेकेदार व कंप्यूटर ऑपरेटर बंदी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तपुर। मनरेगा घोटाले के आरोपी मनरेगा सेल के कंप्यूटर ऑपरेटर व एक ठेकेदार को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य 11 आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दोस्तपुर विकास खंड में बिना मंजूरी व बिना काम कराए कई लाख रुपया निकाले जाने के प्रकरण में जांच के बाद डीएम के निर्देश पर मौजूदा बीडीओ राम बहाल यादव ने 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें वीडीओ, ग्राम प्रधान समेत मनरेगा सेल के कई संविदा कर्मियों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही मनरेगा सेल दोस्तपुर के संविदा कर्मियों की संविदा डीएम ने समाप्त कर दी थी। सोमवार को दोस्तपुर पुलिस ने मनरेगा सेल में कार्यरत रहे कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र कुमार व ठेकेदार तौकीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन