{"_id":"4ffbc42ba2a407a6c3f6fcc557e99429","slug":"constable-thrashed-tempo-driver-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक को सिपाही ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालक को सिपाही ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 01 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अवैध वसूली कर रहे एक सिपाही ने मंगलवार को सरेराह एक टेंपो चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सिपाही की पिटाई से चालक के आंख से लगातार खून बहता रहा। स्थानीय लोगों की मदद से जिला पंचायत सदस्य ने पीड़ित चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित कर दिया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के सांगापुर निवासी रमेश कुमार (30) पुत्र सुकई टेंपो चालक है। मंगलवार की दोपहर रमेश के पास उसके दोस्त ने फोन कर बताया कि सुल्तानपुर शहर के दरियापुर के पास उसका टेंपो खराब हो गया है। उसे टोचन कर गैराज पर भेजना है। सूचना के बाद रमेश टेंपो लेकर कोतवाली नगर क्षेत्र के दरियापुर फ्लाई ओवर के पास पहुंचा था। तभी शास्त्रीनगर चौकी पर तैनात सिपाही विनोद सिंह वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
सिपाही विनोद सिंह टेंपो चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। सिपाही ने रमेश से भी पैसा मांगा तो उसने देने में असमर्थता जताई। ये बात सिपाही को नागवार लगी और वह सरेराह टेंपो चालक रमेश को दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों और थप्पडों से पीटने लगा। सिपाही की पिटाई से चालक रमेश के आंख में गहरी चोट लग गई और लगातार उसके आंख से खून बहने लगा। इस दौरान आस-पास के लोग तमाशबीन बने खड़े रहे। तभी उधर से गुजर रही जिला पंचायत सदस्य किरन सिंह वहां रुक गई और सिपाही से रमेश को बचाते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन