{"_id":"28119762b528e5794bd51f73696124af","slug":"company-manager-booked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लेज कंपनी प्रबंधक के विरुद्ध केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्लेज कंपनी प्रबंधक के विरुद्ध केस
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कोतवाली पुलिस ने स्थानीय कस्बे में स्थित ग्लेज कंपनी के प्रबंधक समेत दो लोगों के विरुद्ध एक किशोरी को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 31 जुलाई को रोज की तरह थाना क्षेत्र के एक कॉलेज पढ़ने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह कॉलेज से घर वापस नहीं लौटी। तब पड़ोस की रहने वाली सहेली से परिवारीजनों ने पूछताछ की।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच परिवारीजनों को जानकारी हुई कि बाईपास के समीप संचालित ग्लेज कंपनी के प्रबंधक रवि प्रताप सिंह और उसके सहयोगी शैलेश कुमार यादव उसे बहला-फुसला कर भगा ले गए हैं। पिता की ओर से दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी कहा है कि उसकी पुत्री की सहेली ने शैलेश के कहने पर उसको एक मोबाइल फोन भी दिया था। वह मोबाइल ऑफ बता रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मोहम्मद हमीद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।