फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car crashed into a tree, killing driver

पेड़ से टकराई कार चालक की मौत

Wed, 16 Sep 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 16 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ के पांडेयपुर गांव के पास हाईवे पर मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी व्यवसायी मेंहदी हसन का बेटा फीरोज (37) बधूपुर निवासी पूर्व चिकित्सा महानिदेशक डॉ. जेपी सिंह की कार चलाता था। मंगलवार को फीरोज कस्बे में स्थित अपने घर आया था। देर रात वह कार से शहर स्थित पूर्व चिकित्सा महानिदेशक डॉ. जेपी सिंह के घर लौट रहा था। इस दौरान पांडेयपुर गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से कार टकराने की जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान उधर से गुजर रहे कोतवाल हरीशंकर तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार चालक फीरोज को जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने फीरोज के मोबाइल से उसके घरवालों को दुर्घटना की सूचना दी। इस पर उसके परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मगर कुछ देर बाद फीरोज ने दम तोड़ दिया। हादसे से उसके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed