फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Businessman Murdered

व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 27 Jan 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Wed, 27 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन

दुकान से घर जा रहे एक व्यवसायी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह औरंगाबाद माइनर के पास खेत में शव पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन



मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर चार निवासी व्यवसायी मुनव्वर (36) पुत्र मो. रफीक की गल्लामंडी मोड़ पर मोबाइल फोन की दुकान है। मुनव्वर का औरंगाबाद माइनर के समीप दो कमरों का एक मकान भी है। सोमवार की शाम मुनव्वर दुकान बंद कर औरंगाबाद माइनर के मकान पर जाने के लिए निकला था। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे माइनर के पास स्थित खेत में मुनव्वर का शव पाया गया। उसके शरीर पर चोट के तमाम निशान थे। व्यवसायी की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हीरालाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। मुसाफिरखाना कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यवसायी की हत्या के पीछे आशनाई का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने व्यवसायी के भाई अनवर की तहरीर पर कालू व चंदर निवासी पूरे मलिक कोतवाली मुसाफिरखाना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed