{"_id":"bbe496c8adaf5632678571254e4f2f6f","slug":"businessman-attacked-and-looted-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गल्ला व्यवसायी से दो लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े गल्ला व्यवसायी से दो लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी से असलहे के जोर पर दो लाख रुपये और बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी की सूचना के बाद पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कमरौली थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी सेक्टर- 16 निवासी व्यवसायी राम लखन गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता गल्ला का थोक व्यापार करते हैं। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे राम लखन गुप्ता बाइक की डिक्की में दो लाख रुपये रखकर जाफरगंज बाजार जा रहे थे। रास्ते में उतेलवा मोड़ के पास राम लखन पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया।
विज्ञापन
राम लखन जबतक कुछ भी समझ पाते दो युवक नीचे उतरे और तमंचा निकालकर उनकी कनपटी पर सटा दिया। अचानक हुई इस घटना से राम लखन डर गए। इसके बाद बदमाशों ने बाइक की डिक्की को चेक किया। बदमाशों ने डिक्की में रुपये होने की तसल्ली के बाद बाइक और रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना व्यवसायी ने पुलिस के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, सीओ मुसाफिरखाना सुमित शुक्ला पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी से पूछताछ की। इस बाबत एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायी राम लखन गुप्ता के साथ लूट हुई है। पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है।