फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BSP worker murdered.

लाठी-डंडे की पिटाई से  बसपा नेता ने दम तोड़ा

Sun, 31 Dec 2017 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 31 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
BSP worker murdered.
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

मीरपुर प्रतापपुर गांव में शनिवार की रात बसपा नेता की तीन युवकों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल बसपा नेता को परिवारीजन लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचे जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही ग्रामीण उतेजित हो गए और थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग था कि अविलंब हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। थानाध्यक्ष के समझाने-बुझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। 

विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रतापपुर गांव निवासी महेंद्र भारती (45) का घर सड़क किनारे बना है। महेंद्र भारती सपरिवार घर में रहते थे। वर्तमान में वे बसपा में कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के सचिव थे। शनिवार की रात करीब 10 बजे गांव का ही आजाद राजभर व दो अन्य युवक महेंद्र के घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे। गाली सुनकर महेंद्र घर के बाहर निकले और आजाद को ऐसा करने मना किया। इससे तीनों युवकों ने महेंद्र की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद लोग बाहर निकले तो तीनों युवक भाग निकले। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवारीजन रात में ही महेंद्र को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई। देर रात यूपी 100 ने महेंद्र की हत्या में शामिल आजाद राजभर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की सुबह महेंद्र भारती की मौत की सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई और ग्रामीण उत्तेजित हो गए। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंच गए और घेराव कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अखंडनगर प्रभाकर वर्मा ने बताया कि चूंकि परिवारीजन लखनऊ में हैं। जैसे ही उन्हें तहरीर मिलेगी केस दर्ज किया जाएगा। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed