{"_id":"585d53f84f1c1b2e4ee3acf6","slug":"brothers-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने चचेरे भाइयों को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने चचेरे भाइयों को रौंदा
Amarujala Bureau
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
शोक में डूबा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर जुड़ूपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह लखनऊ की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने सड़क के किनारे दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। शव के कुछ हिस्से इधर-उधर बिखरने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को हटवाकर आवागमन बहाल करवाया। दुर्घटना से करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
धम्मौर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी मकदूम की पत्नी साधना बीमार थीं। शुक्रवार की सुबह परिवारीजन चारपहिया वाहन से उन्हें इलाजे के लिए जिला मुख्यालय लेकर गए थे। उन्हें देखने के लिए मकदूम का बेटा विशाल गुप्ता (12) अपने चचेरे भाई अनिल गुप्ता (28) पुत्र दरगाही के साथ बाइक से जिला मुख्यालय जा रहा था। रास्ते में अनिल व विशाल लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जुड़ूपुर गांव के पास किसी काम से सड़क किनारे खड़े हो गए।
विज्ञापन
इस बीच लखनऊ की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने शव हटाने तक लखनऊ-वाराणसी हाईवे आवागमन अवरुद्घ कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची कुड़वार थाने की पुलिस ने शवों को सड़क से हटवाया। उसके बाद लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत करवाया। तब कहीं करीब एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन