{"_id":"6ac800c36d6258edb2010ffb","slug":"the-matter-is-of-karamhana-village-of-sadar-kotwali-area-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186639-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मारपीट में नाक की हड्डी टूटी, न्यायालय के आदेश पर दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मारपीट में नाक की हड्डी टूटी, न्यायालय के आदेश पर दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के करमहां टोला घमहां निवासी हरिंद्र ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 18 जून 2026 की रात करीब नौ बजे गांव का मंजेश नशे में उसके दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और फोन कर अपने भाई हरिकेश को बुला लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने मिलकर हरिंद्र के साथ लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी।
हरिंद्र का आरोप है कि हरिकेश ने पंच से उसकी नाक पर वार कर दिया, जिससे नाक से खून निकलने लगा और गंभीर चोट आई। पत्नी फुलवंता बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। दोनों जान बचाकर घर के अंदर भागे तो आरोपी घर में घुस आए और सामान व बर्तन तोड़ दिए। जाते समय जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज कराया गया। वहां सीटी स्कैन की रिपोर्ट में नाक की हड्डी कई टुकड़ों में टूटने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद थाने पर सूचना दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई। कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई।
सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मंजेश और हरिकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।