फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Brother and sister die in accident

टैंकर ने भाई-बहन को रौंदा

Sun, 24 Jul 2016 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 24 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister die in accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुजेश तिराहे के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को वाहन समेत पकड़ लिया है। मामा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन



फैजाबाद जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ौली गांव निवासी संदीप यादव (20) पुत्र बलिकरन अपनी बहन अर्चना (17) के साथ शनिवार की सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र में स्थित कटका खानपुर निवासी मामा विजय यादव के घर बाइक से आए थे। दोनों भाई-बहन रविवार की सुबह हंसी-खुशी मामा के घर से वापस जाने के लिए निकले थे। दोनों कूरेभार थाना क्षेत्र के मुजेश तिराहे के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को रौंद दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने टैंकर चालक नरेंद्र कोरी निवासी पिपरिया थाना सिगोही जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस बाबत थानाध्यक्ष केशरी आजाद ने बताया कि मृतक के मामा विजय यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। हादसे के वक्त युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed