{"_id":"58cc13c14f1c1b285a32a7b3","slug":"body-of-women-digged-from-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने बाद कब्र से खोदवाया विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ महीने बाद कब्र से खोदवाया विवाहिता का शव
Amarujala Bureau
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
भाई ने की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे भरोसी मजरे शेखपुर गांव में शुक्रवार को डेढ़ माह पहले दफन की गई महिला का शव कब्र खोद कर बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने बहन के ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल मजरे केतारपुर गांव निवासी शकील अहमद की बहन अकीलुन निशा (25) का विवाह वर्ष 2013 में पूरे भरोसी मजरे शेखपुर गांव निवासी आमिर के साथ हुआ था। अकीलुन को एक पुत्री नाजरीन व दो माह का पुत्र कामिल है। बीते 25 जनवरी को अकीलुन की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। अकीलुन की मौत के बाद पूरे भरोसी मजरे शेखपुर में ही उसका शव दफन कर दिया गया था। अकीलुन का भाई शकील गुजरात में रहता है।
विज्ञापन
अकीलुन की मौत की जानकारी ससुरालीजनों ने शकील को नहीं दी थी। बाद में जब वह अपने घर पहुंचा तो बहन की मौत की जानकारी हुई। शकील ने डीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर मृतका के ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर बाजार शुकुल थाने में बीते छह फरवरी को मृतका के पति आमिर, जेठ तुफैल खां, ननद हिना, ससुुर जाबिर खां, जेठानी व सास के खिलाफ केेस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
केस दर्ज होने के बाद मृतका के भाई ने डीएम से शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की थी। शुक्रवार को पूरे भरोसी मजरे शेखपुर गांव में एसडीएम मुसाफिरखाना अभय कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सिद्घार्थ तोमर, एसओ रेखा सिंह की मौजूदगी में अकीलुन निशा का शव कब्र खोदकर बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।