{"_id":"570147364f1c1b211ec8115f","slug":"body-found-was-of-the-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक का था नहर में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक का था नहर में फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के सरैया गांव के पास शनिवार को नहर में मिले युवक के शव की शिनाख्त भाई ने की है। युवक की अपहरण के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी हरिओम (35) पुत्र हरिराम कोतवाली देहात क्षेत्र के कामतागंज में स्थित युग निर्माण परमहंस विद्यालय में शिक्षक थे। बीते एक अप्रैल की देर शाम करीब आठ बजे अमहट के रानीगंज के पास कार सवार चार युवकों ने असलहे के बल पर हरिओम का अपहरण कर लिया था। परिवारीजन हरिओम की तलाश में जुटे थे। शनिवार को अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास शारदा सहायक नहर में एक युवक का शव पाया गया था। शव की शिनाख्त देर शाम हरिओम के भाई जयनाथ ने पोस्टमार्टम हाउस में जाकर की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के पिता हरिराम की तहरीर पर रविशंकर दूबे उर्फ चुन्ना पुत्र बलराम, पंकज दूबे पुत्र करुणा शंकर दूबे निवासी नरायनपुर कोतवाली नगर और दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार नरायनपुर गांव में कर दिया गया।