फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   युवक को नशीला पदार्थ सुंघा कर 20 हजार रुपये ले उड़े बदमाश

युवक को नशीला पदार्थ सुंघा कर 20 हजार रुपये ले उड़े बदमाश

Fri, 11 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
युवक को नशीला पदार्थ सुंघा कर 20 हजार रुपये ले उड़े बदमाश
नशीला पदार्थ सुंघा कर
विज्ञापन

20 हजार रुपये ले उडे़

अमर उजाला ब्यूरो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। बैंक से रुपया निकालकर घर जा रहे एक युवक को दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर 20 हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच में जुटी है।

कुड़वार थाना क्षेत्र के कुड़ियारा निवासी सुरेश निषाद पुत्र राम अवध बृहस्पतिवार को दोपहर बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश बैंक की शाखा से रुपया निकाला था। वह बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर जैसे ही बाहर पहुंचा तभी दो युवक उसे मिले। दोनों युवकों ने सुरेश से कहा कि उसके मुंह पर मक्खी लग रही है। यह कहते हुए दोनों युवक ने गमझे से उसके मुंह पर हल्की सी थप्पी दी। इसके बाद सुरेश रुपये लेकर घर की ओर बढ़ा। रास्ते में उसे चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गया। होश में आने पर उसके पास रखा रुपया गायब था। इस बाबत एसओ कुड़वार अजयप्रताप सिंह यादव ने बताया कि पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed