फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   युवती के साथ होटल में रुके युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

युवती के साथ होटल में रुके युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

Wed, 20 Mar 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
युवती के साथ होटल में रुके युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत
युवती संग होटल में रुके युवक की गोली लगने से मौत
विज्ञापन

अमेठी। शहर के धम्मौर रोड स्थित एक होटल में युवती के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। युवती बदहवास मिली है। मंगलवार सुबह छह बजे होटल कर्मियों से मिली सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवक को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग बता रही है। वहीं, युवक के परिवारीजन बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिवारीजनों ने देर शाम शव को बारामासी के पास रखकर गौरीगंज-अमेठी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया।

क्षेत्र के लोकीपुर हारीपुर मजरे कुशीताली निवासी पवन सरोज (22) पुत्र अर्जुन प्रसाद सोमवार को घर से निकला था। वह शाम करीब सात बजे क्षेत्र की एक सजातीय युवती के साथ धम्मौर रोड स्थित पर्ल कांटिनेंटल होटल पहुंचा। पवन ने एक कमरा बुक कराया। रात में दोनों कमरे में रहे। मंगलवार सुबह छह बजे होटल कर्मियों ने कमरे में गोली चलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया। युवती बदहवास हालत में मिली। युवक फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। युवक की कनपटी पर गोली लगी थी।
विज्ञापन


पुलिस युवक को संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कमरे को सील कर अभिलेख आदि कब्जे में ले लिए। युवती को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों के मुताबिक युवती के गले में सूजन है। पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है। पुलिस का मानना है कि युवक ने पहले युवती का गला घोंटकर हत्या की कोशिश की। युवती को मरा समझ उसने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परिवारीजन होटल प्रशासन व युवती पर युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिवारीजनों ने शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद युवक के शव को बारामासी के पास रखकर गौरीगंज-अमेठी मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर एसपी राजेश कुमार पहुंचे और उन्होंने परिवारीजनों को समझाने का प्रयास किया। लोगों के नहीं मानने पर पीुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।


कोतवाली निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि होटल के कमरे में युवक और युवती रुके थे। युवक की कनपटी पर गोली लगी थी। युवती के गले पर निशान मिले हैं। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवती का गला दबाने का प्रयास किया गया। युवती को मरा समझ कर युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। उधर होटल में छानबीन में बुकिंग रजिस्टर के मात्र एक पन्ने में नौ बुकिंग दर्ज है। एक को छोड़कर अन्य सभी बुकिंग युवक-युवतियों की संयुक्त आईडी पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed