{"_id":"5c912bafbdec22146e0f9ba8","slug":"71553017775-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर वाहन चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर वाहन चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की चार बाइक से साथ तीन गिरफ्तार
गौरीगंज। नंबर प्लेट बदलकर चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को फुरसतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद हुई हैं।
पुलिस के मुताबिक फुरसतगंज एसओ संदीप कुमार राय ने सोमवार शाम रायबरेली-गौरीगंज मार्ग स्थित ब्राह्णी गांव के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ा। उनकी पहचान थाना डीह जिला रायबरेली के गांव कैथन का पुरवा निवासी राहुल यादव, गांव मठरा निवासी मोहित तथा सुशील के रूप में की गई। पूछताछ मेें पकड़े गए लोगों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि नंबर प्लेट बदलकर चोरी की बाइकों की बिक्री करते हैं। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने कैथन का पुरवा गांव से तीन और बाइक बरामद की। मंगलवार को एसपी राजेश कुमार ने आरोपियों के बारे में जानकारी दी। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।