फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बिना विद्युत कनेक्शन के संचालित होता मिला पोेल्ट्री फार्म व ईंट भट्ठा

बिना विद्युत कनेक्शन के संचालित होता मिला पोेल्ट्री फार्म व ईंट भट्ठा

Wed, 09 Jan 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिना विद्युत कनेक्शन के संचालित होता मिला पोेल्ट्री फार्म व ईंट भट्ठा
ईंट भट्ठा समेत चार स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बिजली चोरी रोकने के लिए प्रवर्तन दल ने मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान पोल्ट्री फार्म, ईंट भट्ठा समेत चोर स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। प्रवर्तन दल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया है।

प्रवर्तन दल के उप निरीक्षक सदाशिव मौर्य व अवर अभियंता उदय प्रताप चौहान के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में छापेमारी की। भैरोपुर गांव निवासी महेंद्र शर्मा के पोल्ट्री फार्म में एलटी लाइन से बिजली की लाइन खींची गई थी। उससे सबमर्सिबल, इनवर्टर आदि चलता मिला।
विज्ञापन


गांव के महेंद्र यादव के खेत में सब मर्सिबल पंप बिना कनेक्शन के चलता मिला। तिवारीपुर (सराय अंबर) गांव में शीतला प्रसाद तिवारी के कृषि यंत्र भी बिना कनेक्शन के चलाए जा रहे थे। पूरे घना गांव में शरद कुमार शुक्ल के ईंट भट्ठा पर बिना कनेक्शन के बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रवर्तन दल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed