फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सड़क हादसे में छात्र समेत दो लोगों की मौत

सड़क हादसे में छात्र समेत दो लोगों की मौत

Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र समेत दो लोगों की मौत
हादसों में छात्र समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। सड़क दुर्घटनाओं में एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। मां-बेटा समेत चार लोग घायल हुए। घायलों में मां और बेटे को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

कादीपुर क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी छात्र संदीप (20) पुत्र सियाराम बुधवार को विजेथुआ दर्शन करने निकला था। उसके बाद संदीप अपनी बुआ के घर जौनपुर चला गया। परिवारीजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार को बाइक से लौटते समय सूरापुर कस्बे में एक ट्रैक्टर ने संदीप को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने संदीप को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मोतिगरपुर क्षेत्र के पारसपट्टी के पास शुक्रवार सुबह साइकिल सवार एक छात्र को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर का चालक भीम (35) निवासी खरका थाना गुमला जिला गुमला झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार अनिल उरांव (20) निवासी इचरी थाना सेनहा जिला लोहरदगा झारखंड गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिल उरांव ने बताया कि वे दोनों कादीपुर के नूरपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य दुर्घटना में गोसाईगंज के डफलपुर पुल के पास बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार कुलदीप (27) व उसकी प्रेमा (48) निवासी पीढ़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक विपिन कुमार (26) निवासी चौरे बाजार, अयोध्या को भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed