Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Man dies of heart attack after going into the bathroom

Kotdwar News: बाथरूम में गए व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 03 Nov 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 03 Nov 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Man dies of heart attack after going into the bathroom
कोटद्वार। दुगड्डा में एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ग्राम बादकोट देवीखाल निवासी शिव प्रसाद (50) पुत्र स्व. मुकुंदराम अपने मौसी के बेटे के साथ कांडाखाल में जमीन देखने गए थे। वहां से लौटने के बाद दुगड्डा स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए रुके। खाने का ऑर्डर देने के बाद वह बाथरूम गए जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन उन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आ रहे थे लेकिन दुगड्डा और कोटद्वार के बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed