{"_id":"5c251825bdec2256d22f7baa","slug":"61545934885-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में घुसकर अराजकतत्वों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचसी में घुसकर अराजकतत्वों ने किया हंगामा
विज्ञापन
पांच युवकों ने बुधवार की रात सीएचसी के प्रसव कक्ष में घुसकर हंगामा किया। युवकों को स्टाफ नर्स ने मना किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी में बुधवार की रात पांच युवक पहुंच गए। सीएचसी पहुंचते ही युवक प्रसव कक्ष में घुस गए और हंगामा शुरू कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स रूपा सिंह व सविता के साथ युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी।
स्टाफ नर्स के चिल्लाने पर स्वास्थ्य कर्मी लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंचे तो युवक भाग गए। स्टाफ नर्स रूपा सिंह ने बताया कि अक्सर रात के समय सीएचसी में ये लोग हंगामा करते हैं। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कादीपुर कस्बा निवासी हरिशंकर सोनी व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।