{"_id":"5c041a54bdec2241c2633efd","slug":"61543772756-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में सगे भाइयों पर हमला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में सगे भाइयों पर हमला, एक की मौत
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। भिटौरा गांव में शनिवार की रात विपक्षियों ने लाठी-डंडे से सगे भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान पर भी हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सगे भाई और प्रधान को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक भाई और प्रधान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार की सुबह एक भाई की मौत हो गई, जबकि प्रधान का इलाज चल रहा है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर सात नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी रामहित चौहान व प्रमोद चौहान (सगे भाई) पुत्रगण स्व. महावीर चौहान की गांव के ही कालिदास से रंजिश चल रही है। शनिवार की रात दोनों भाई घर के पास मौजूद थे। तभी कालिदास समेत 11 लोग वहां पर लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। कालिदास आदि ने रामहित और प्रमोद को गाली देते हुए लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों की चीख-पुकार सुनकर गांव के प्रधान रामसिंह भी वहां पहुंच गए और बीच-बचाव करने लगे। इससे नाराज हमलावरों ने प्रधान को भी पीट दिया।
शोर शराबा सुनकर गांव के लोग एकत्र होकर दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल रामहितश, प्रमोद और प्रधान रामसिंह को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रामहित चौहान और प्रधान रामसिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रविवार की सुबह इलाज के दौरान रामहित की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रमोद चौहान की तहरीर पर गांव के ही कालिदास, नीरज, धीरज, पंकज यादव, रवि यादव, विपिन यादव, रवि व चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। लंभुआ कोतवाल आशुतोष मिश्र ने बताया कि हत्या में शामिल कालिदास पुत्र अलगू व जगदीश पुत्र सुखराम निवासी भिटौरा कोतवाली लंभुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।