फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   किशोरी को रास्ते से अगवा कर सगे तीन भाइयों ने किया गैंगरेप

किशोरी को रास्ते से अगवा कर सगे तीन भाइयों ने किया गैंगरेप

Fri, 13 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को रास्ते से अगवा कर सगे तीन भाइयों ने किया गैंगरेप
किशोरी को अगवा कर तीन
विज्ञापन

सगे भाइयों ने किया गैंगरेप
क्रासर
तीन दिनों से घर में ही दुबकी रही मां-बेटी
मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। खेत किशोरी को रास्ते से अगवा कर तीन सगे भाइयों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते आठ अक्तूबर की देर शाम खेत गई थी। तभी गांव का ही शहजाद, महताब व मेराज पुत्रगण इस्माइल खां उसे रास्ते से खींच कर झाड़ी में ले गए। तीनोें भाइयों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे मुंह न खोलने की धमकी देते हुए फरार हो गए। देर रात पीड़िता घर पहुंची और अपनी मां से आपबीती सुनाई। दूसरे दिन पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने जा रही थी तो आरोपियों ने रास्ते में मां-बेटी को घेर लिया। आरोपियों की धमकी से भयभीत मां-बेटी वापस घर लौट गई। आरोपी मां-बेटी पर लगातार नजर बनाए हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह आरोपियों से नजर बचाकर मां-बेटी थाने पहुंची और थानाध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा से पूरी बात सुनाई। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को शहजाद खां करीब एक साल से शादी का झांसा दे रहा था। जब इसकी जानकारी उसे हुई तो उसने बेटी को शहजाद से न मिलने की बात कही थी। उनकी बेटी मां की बात मान भी गई थी। इसी बात को लेकर शहजाद उसे बर्बाद करने की लगातार धमकी दे रहा था। एसओ ने बताया कि मां की तहरीर पर तीनों भाइयों के खिलाफ गैंगरेप के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed