फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रमजान की तैयारियां पूरी- 21-28-41 फाइनल

रमजान की तैयारियां पूरी- 21-28-41 फाइनल

Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रमजान की तैयारियां पूरी- 21-28-41 फाइनल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बुधवार देर शाम चांद दिख गया। इसी के साथ ही बृहस्पतिवार से मुकद्दस रमजान की शुरुआत हो जाएगी। बृहस्पतिवार को पहला रोजा होगा। मुस्लिम समुदाय के लोग एक माह तक रोजा रखेंगे और इबादत करेंगे।

रमजान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को दिन भर बाजार में चहल-पहल रही। खजूर, चिप्स पापड़ व विभिन्न वैराइटी की सेवईंया बाजार में सज गई हैं। दुकानों पर खरीदारों की दिन भर भीड़ रही। मस्जिदों व रोजेदारों की आवाजाही वाले रास्तों पर नगर पालिका के सफाई कर्मी साफ-सफाई करते रहे।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोग पहला रोजा बृहस्पतिवार को रखेंगे। इसी के साथ मुकद्दस रमजान का पाक माह शुरू हो जाएगा। शहर समेत ग्रामीण इलाकों के मस्जिद व मदरसों पर अब एक महीने तक रोजेदारों की भीड़ रहेगी। शुक्रवार से शुरू हो रहे रमजान माह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक स्थित जामा मस्जिद, जामे अरबिया मदरसा, जामे इस्लामिया मदरसा समेत सभी मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। नगर पालिका के सफाई कर्मी बुधवार को दिन भर साफ-सफाई के कार्य में जुटे रहे। सफाई कर्मचारियों ने मस्जिदों के आस-पास व रोजेदारों के आने-जाने वाले रास्तों पर साफ-सफाई कर चूने का छिडक़ाव किया। वहीं, बाजार में खजूर, पापड़, चिप्स व सेवईं की दुकानों व ठेलों पर खरीदारों की भीड़ रही। रोजेदारों ने अफ्तार व सहरी के लिए खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed