फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Fri, 13 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन

क्रासर
ससुरालीजनों ने बताया सर्पदंश से हुई मौत

अमर उजाला ब्यूरो
वलीपुर (सुल्तानपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। ससुरालीजनों ने महिला की मौत सांप के डसने से बता रहे हैं, वहीं मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के चक शिवपुर गांव से जुड़ा है।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के चक शिवपुर निवासी रामजीत की पत्नी कलावती (23) बुधवार की रात घर में कुछ काम कर रही थीं। ससुरालीजनों की मानें तो इसी दौरान कलावती ने उनसे सांप के डसने की बात कही थी। ससुरालीजनों ने उसे पारा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। महिला के मौत की सूचना जब उसके मायके वालों को मिली तो मृतक के दादा छोटूराम ने हत्या का आरोप लगाते इसकी सूचना थाने पर दी। कलावती के दो बच्चे हैं, इनमें सोनल (8) व पुत्र शिवांशु (2) शामिल हैं। इस बाबत एसओ शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed