फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   50 children sick of filaria dose

खाली पेट फाइलेरिया दवा खाने से 50 बच्चे बीमार

Wed, 22 Mar 2017 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 22 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
50 children sick of filaria dose
खाली पेट ली दवा - फोटो : अमर उजाला

बल्दीराय के नंदौली गांव में फाइलेरिया की दवा खाने से 10 महिलाओं के बीमार होने की घटना को 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि बुधवार को भदैंया में इसी दवा के खाने से 50 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। स्कूल में दवा खाने के बाद घर पहुंचे बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी तो गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बीमार बच्चों को सीएचसी ले जाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों के सीएचसी पहुंचने पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


सीएचसी में बच्चों का इलाज चल रहा है। बीमार बच्चे एक ही गांव के हैं। सूचना पाकर प्रभारी डीएम सीएमओ के साथ सीएचसी पहुंचे और बच्चों का हाल लिया। उन्होंने सीएचसी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से दवा वितरण के बारे में भी जानकारी ली। 
विज्ञापन


भदैंया ब्लॉक के गोमती नदी के किनारे बरूई मल्लौहटी गांव के जूनियर व प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की दोपहर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाने पहुंची थी।  टीम ने 6-14 तक की उम्र के बच्चों को तीन गोली डीईसी व एक-एक गोली एलबेंडाजॉल दवा खिलाई। तब तक बच्चों ने मध्याह्न भोजन नहीं किया था। मध्याह्न भोजन व छुट्टी के बाद बच्चे घर पहुंचे तो एक-एक कर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को उल्टी व घबराहट शुरू हो गई। कुछ बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने लगी। गांव के संतराम निषाद ने कंट्रोल रूम को फोन से जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने के बाद जिले से 10 एंबुलेंस को बरुई मल्लौहटी गांव भेजा गया। परिवारीजन बच्चों को एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया पहुंचने लगे। एक के बाद एक 50 से अधिक बच्चों के पहुंचने से भदैंया सीएचसी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के हांथ-पांव फूलने लगे।


स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों का उपचार शुरू किया।  बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही प्रभारी डीएम रामयज्ञ मिश्र, सीएमओ डॉ. रमेेश चंद्रा, एसडीएम लंभुआ रमेश चंद्र शुक्ला, नायब तहसीलदार विकासधर दुबे सीएचसी भदैंया पहुंचे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों से स्थिति का जायजा लिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed