{"_id":"5bf6f7b2bdec22418454f5d6","slug":"41542911922-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की नोक पर दंपती से पांच हजार नगदी और चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे की नोक पर दंपती से पांच हजार नगदी और चेन लूटी
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपती पर तमंचे के बट से हमला, पांच हजार रुपये व चेन लूटी
अमेठी। बाइक से रिश्तेदारी जा रहे दंपती के साथ दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पांच हजार रुपये नगद और सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती को तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया।
धम्मौर क्षेत्र के गांव शहरी निवासी गजाधर सिंह अपनी पत्नी मीरा के साथ बृहस्पतिवार दोपहर बाद रिश्तेदारी में मुंशीगंज के गांव भूपतिपुर निवासी प्रदीप सिंह के यहां जा रहे थे। रामनगर से करीब दो किलोमीटर दूर पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर गजाधर की बाइक को रोक लिया। मीरा के गले से बदमाश सोने की चेन खींचने लगे तो दंपती ने विरोध किया।
इस पर बदमाशों ने तमंचे के बट से मारकर मीरा और गजाधर को घायल कर दिया। दंपती से पांच हजार रुपये और सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। घायल दंपती को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। मुंशीगंज पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद मुंशीगंज और अमेठी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मुंशीगंज पुलिस ने पीड़ितों से अस्पताल में जानकारी ली। मुंशीगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र की है। उधर, कोतवाली अमेठी के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लूट मुंशीगंज थाना क्षेत्र में हुई है।